ABC News: कानपुर में वन महोत्सव का शुभारंभ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया. सीएसजेएम युनीवर्सिटी में हुए वन महोत्सव कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने हरिशंकर का पौधा लगाया. इस दौरान उन्होंन हरियाली बढ़ाने का संकल्प दिलाया, तो विपक्षी गठबंधन पर भी जमकर कटाक्ष किया.

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि राजनीति में रिजेक्टेड लोगों का गठबंधन है. जनता भी उन्हें नकार चुकी है. गठबंधन में नीतीश कुमार की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है. आगे अभी और लोग भी नाराज होंगे. सभी स्वार्थी लोगों का गठबंधन है. सभी का अपना-अपना स्वार्थ है. अभी आगे देखिए क्या-क्या होता. सपा नेता अबु आजमी के वंदे मातरम न बोलने को लेकर मंत्री नंदी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. कहा कि ये सभी विघटनकारी और अलगाववादी लोग हैं. इनको जनता ने नकार दिया है. ये सारे लोग बयानबाजी कर चर्चा में रहना चाहते हैं.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे लिए आवश्यक है. कोशिश करें कि जो भी पौधे लगाएं वे जीवित रह सकें. पौधे लगाने के लिए जगह ऐसी चुनें, जहां पेड़ विकसित हो सकें. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के नाम और पत्नी-पति के नाम पौधा लगाए, जिससे पौधे से भावना जुड़ी रहेगी. उन्होंने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्रों में पौधे लगाएं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारें अपने फायदे का काम करतीं थी, लेकिन भाजपा सरकार जनहित को फायदा पहुचाने वाले कार्य कर रही हैं. ये अभियान लोगों को स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करेगा.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

