ABC NEWS: अक्सर हम अपने घर में बहुत सारी ऐसी चीजें जमा कर लेते हैं जिसका हमारे जीवन में कोई उपयोग नहीं होता. भले ही ये हमारे लिए उपयोगी न हों, परंतु इन वस्तुओं का हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव जरूर देखने को मिलता है. यदि आपने भी अपने घर में जाने अनजाने इन 5 वस्तुओं को संभाल कर रखा है जिन्हें वास्तु शास्त्र में रखना अशुभ माना जाता है तो उन्हें आज ही अपने घर से बाहर निकाल दें. वे कौन सी वस्तुएं हैं आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

ना रखें ऐसा ताला चाबी– वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपके घर में ऐसी चाबी है जिसका ताला गुम गया है या फिर ऐसा ताला है जिसकी चाबी गुम गई है तो उन्हें तुरंत घर से निकाल फेंके. इन्हें घर में रखने से आपकी किस्मत पर ताला लग सकता है. ये वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं.

खराब जूते चप्पल- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने घर में खराब जूते चप्पल को रखता है तो उस व्यक्ति को ग्रह दोष प्रभावित कर सकता है. जितनी जल्दी हो उपयोग में ना आने वाले जूते चप्पल को घर से बाहर निकाल दें.

टूटे बर्तन- वास्तु शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति को अपने घर में भूलकर भी टूटे बर्तन नहीं रखना चाहिए. घर में टूटे बर्तन रखने से दरिद्रता बहुत तेजी से पसरती है और आप गरीबी की तरफ अग्रसर हो सकते हैं.

जंग लगा लोहा- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपके घर में कोई वस्तु ऐसी है जिसमें जंग लग चुकी है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें. इसके अलावा आपके घर में रखी पुरानी रद्दी को भी तुरंत घर से निकाल दें. ये आपकी कंगाली का कारण बन सकती है.

बंद घड़ी- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में बंद घड़ी रखी है और वह सुधरने की स्थिति में नहीं है तो उसे घर से तुरंत बाहर कर दें. ये आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकती है. बंद घड़ी आपके लिए आर्थिक परेशानियां भी लेकर आ सकती है.
प्रस्तुति : भूपेंद्र तिवारी

