ABC NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली में एनडीए (National Democratic Alliance) की अहम बैठक को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने एनडीए के 25 सालों की इस यात्रा की विकास रिपोर्ट पेश की. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के 25 सालों की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है. ये वह समय है, जब हमारा देश आने वाले 25 सालों में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कदम बढ़ा रहा है. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष की एकजुटता पर भी निशाना साधा.
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष हमें नीचा दिखाने में जुटा है. लेकिन देश की 140 करोड़ देशवासी सब देख रहे हैं. वे जानते हैं कि ये स्वार्थी विपक्ष क्यों जुटे हुए हैं. ये गलबहियां मिशन नहीं बल्कि मजबूरी है.

