ABC NEWS: ( पूजा वर्मा ) Conjunctivitis जिसे हम सामान्य भाषा में आँख आना कहते हैं. यह बारिश के दिनों में होने वाली आँखों की एक आम संक्रामक बीमारी में एक हैं. बारिश के मौसम में ज्यादातर मामलों में देखा जाता हैं. यह बैक्टीरिया, वायरल इंफेक्शन (Viral infection) के कारण भी हो सकता हैं. कुछ मामलों में यह बैक्टीरिया और वायरस के अलावा धुल, मिटटी, केमिकल, धुआ और शैम्पू इत्यादि के एलर्जी के कारण भी हो सकता हैं. एलर्जिक कारणों से होने वाला Conjunctivitis संक्रामक नहीं होता हैं.

मानसून सीज़न में नमी के कारण बैक्टेरिया और वायरस बहुत ज़्यादा एक्टिव होते हैं और इसकी वजह से आंखें लाल होने के साथ ही उसमें सूजन हो जाती है. कंजंक्टिवाइटिस के दौरान आंखे लाल होना, खुजली आना, पानी गिरने के कारण आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यह बीमारी तब होती है, जब आंख के एक भाग कंजंक्टिवा (Conjunctiva) में एलर्जी या संक्रमण के हो जाता है. कंजंक्टिवा पारदर्शी (Transparent) और पतली टिशू होती है, जो आंख के सफेद भाग के बाहरी सतह और पलकों के अंदरूनी सतह को कवर करती है. यह पलकों और आईबॉल को नम रखने में भी मदद करती है.की ये बीमारी एक या दोनों आंखों में हो सकती है. आंखों की यह समस्या छोटे बच्चों में बहुत आम है. हालांकि, यह किशोरों और वयस्कों को भी हो जाती है पर ये कुछ ही दिनों में यह अपने आप ठीक हो जाती है. कंजंक्टिवाइटिस के प्रकार (Types of Conjunctivitis) के आधार पर आंखों की ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकती है.

कंजक्टिवाइटिस के लक्षण –
⦁ आंखें लाल होना
⦁ आंखों में सूजन या खुजली होना
⦁ स्क्रीन या फ़ोन देखने पर आंखों में जलन होना
⦁ आंखों से पानी या पस निकलना
कंजक्टिवाइटिस होने पर बचाव कैसे करें-
⦁ आंखों को जितना हो सके उतना आराम दें
⦁ स्क्रीन से दूर रहें
⦁ डायरेक्ट सनलाइट में ना जाएं
⦁ गरम और ठंडे पानी से कम्प्रेशन दें
⦁ बार-बार हाथ धोते रहें
⦁ अपनी टॉवल, तकिया और बेडशीट अलग रखें
कंजंक्टिवाइटिस के कारण और प्रकार क्या होते हैं –
यह सभी कारण अलग-अलग होते हैं जैसे कि :-
1. एलर्जीक कंजंक्टिवाइटिस: बहुत से लोगों को मौसम के अनुसार एलर्जी होती है, तो उन व्यक्तियों को एलर्जीक कंजंक्टिवाइटिस ( Allergic conjunctivitis ) हो सकता है और इसी के कारण जब वह लोग किसी ऐसे पदार्थ के संपर्क में आते हैं, जो उनकी आंखों में एलर्जी की प्रक्रिया पैदा करता है, तो उन्हें एलर्जीक कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है।
2. जायंट पैपिलरी कंजंक्टिवाइटिस: व्यक्ति की आंखों में हार्ड कॉन्टैक्ट लेंस पहनने से होता है। हैं या फिर शॉप कांटेक्ट लेंस पहनते हैं और वह उन्हें काफी देर तक लगाकर रखते हैं, तो इसकी वजह से उन्हें जायंट पैपिलरी कंजंक्टिवाइटिस ( Giant Papillary Conjunctivitis ) होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस: यह संक्रमण बैक्टीरिया के संपर्क में आने से होता है. जब आप दूसरे लोगों के संपर्क में आते हैं या फिर गंदे हाथों से अपनी आंखों को छूते हैं, तो उसके कारण यह संक्रमण हो सकता है.
4. वायरल कंजंक्टिवाइटिस: यह आमतौर पर एक जुखाम से जुड़े वायरस के कारण होता है, जोकि सांस लेने के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश करता है. इसके अतिरिक्त जब कोई दूसरा व्यक्ति इससे संक्रमित होता है, तो उसके छींकने से भी हम इसके संपर्क में आ सकते हैं.
5. बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस: यह का एक बहुत ही गंभीर रूप है, जोकि खास तौर पर नवजात शिशुओं में देखा जाता है. यदि इसका तुरंत इलाज ना कराया जाए, तो आंखों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, यहां तक कि यह बच्चों में आंसुओं की नलिका बंद होने का कारण भी बन सकता है.
कंजक्टिवाइटिस का ईलाज –
कंजक्टिवाइटिस अधिकतर मामलों में वायरल इंफेक्शन के कारण होती है इसलिए इसमें किसी एंटीबायोटिक ड्रॉप्स डालने का कोई फायदा नहीं होता है, यह अपने आप 2 हफ्तों में ठीक हो जाती है अगर किसी एलर्जी के कारण हुआ है तो डॉक्टर आपकोतो आप डॉक्टर से उचित परामर्श ले कर एंटी एलर्जिक दवाएं या ड्रॉप का प्रयोग कर सकते हैं आंखों को साफ हाथ और साफ पानी से दिन में कई बार साफ करे.आंखों में गर्म पानी की पट्टी रखने से भी काफी आराम मिलता हैं. डॉक्टर स्टेरोइड्स ड्रॉप्स भी लिखते हैं जो लक्षणों में आराम पहुंचाते हैं.

