ABC News : ( ट्विंकल यादव ) रुद्राक्ष दो शब्दों रूद्र और अक्ष को जोड़कर बना है. जिसका मतलब है रूद्र के आंसुओं से उत्पन्न. मतलब एक ऐसी शक्तिपूंज जिसमें रूद्र की शक्तियां समाहित हो. आदिकाल से रुद्राक्ष का प्रयोग ग्रहों की शांति के लिए अध्यात्मिक लाभ के लिए और अपनी सुरक्षा के लिए किया जाता रहा है.

रुद्राक्ष का सीधा सम्बन्ध भगवान शिव से मन जाता है. कहा जाता है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई है. पुराणों में एक कथा के अनुसार कहते हैं एक बार तपस्या के दौरान जब भगवान भोलेनाथ अत्यंत क्षुब्द यानी भावुक हो गए तो उनके नेत्रों से कुछ आंसू की बूंदें धरती पर गिरी जिनसे रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष पहनने के कई फायदे होते है. नकारात्मक एनर्जी को कम करता है. एकाग्रता में सुधार करता है. मानसिक और शारीरिक संतुलन प्रदान करता है. आध्यात्मिक विकास को बढ़ाता है. रुद्राक्ष पहनने के फायदे आपकी सेहत से जुड़े हुए हैं, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसके स्वास्थ्य लाभों को भी जानना जरूरी है.

एक पेड़ का फल है यह अनमोल रुद्राक्ष
रुद्राक्ष का पेड़ पहाड़ी इलाकों में पाया जता है. नेपाल, बर्मा, थाईलैंड या इंडोनेशिया में यह पेड़ बहुतायत में पाया जाता है. इसी पेड़ का बीज रुद्राक्ष कहलाता है. हालांकि भारत में भी कई पहाड़ी इलाकों में एक विशेष ऊंचाई पर यह पेड़ पाया जाता है.

रुद्राक्ष के प्रकार
हर रुद्राक्ष अलग-अलग देवी-देवता का रूप मन जाता है , जैसे एक मुखी रुद्राक्ष को भगवान शंकर, 2 मुखी रुद्राक्ष अर्द्धनारीश्वर, 3 मुखी रुद्राक्ष अग्नि का स्वरूप, चार मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मस्वरूप, 5 मुखी कालाग्नि स्वरूप, छह मुखी रुद्राक्ष कार्तिकेय, 7 मुखी रुद्राक्ष कामदेव, 8 मुखी रुद्राक्ष को गणेश और भगवान भैरव का, 9 मुखी रुद्राक्ष मां देवी भगवती और शक्ति का, 10 मुखी रुद्राक्ष श्री हरी विष्णु का रूप माना जाता है. इसके अलावा श्री गणेश व गौरी-शंकर नाम के रुद्राक्ष भी होते है.

रुद्राक्ष पहनने के फायदे
रुद्राक्ष पहनना प्राचीनकाल से ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके महान उपचार और वैज्ञानिक गुणों के कारण यह न केवल बड़े से बड़ा रोग ठीक कर सकता है, बल्कि हमारे मन और शरीर पर भी अच्छा प्रभाव डालता है.
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रुद्राक्ष पहनने के कई फायदे होते है.
- नकारात्मक एनर्जी को कम करता है.
- एकाग्रता में सुधार करता है. मानसिक और शारीरिक संतुलन प्रदान करता है.
- आध्यात्मिक विकास को बढ़ाता है.
- रुद्राक्ष पहनने के फायदे आपकी सेहत से जुड़े हुए हैं, लेकिन वैज्ञानिक तौर पर इसके स्वास्थ्य लाभों को भी जानना जरूरी है.
बिजी लाइफस्टाइल में तनाव, सिरदर्द, उलझन, घबराहट को दूर करने के लिए भी आप रुद्राक्ष की माला पहन सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें इससे पहनने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें. इससे आपके लिए कौन सा मुखी रुद्राक्ष धारण करना असरदार है, यह जानने में मदद मिलेगी.

