ABC NEWS: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे का ऐलान कर दिया है. BCCI ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ मिलकर तीनों फॉर्मेट की सीरीज की घोषणा की है. ये सीरीज इस साल दिसंबर में शुरू होगी और जनवरी 2024 तक खेली जाएगी. दोनों देशों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी. इस दौरे के पूरे शेड्यूल का ऐलान हो गया है.
भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका दौरा करीब एक महीने का होगा, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरे की शुरुआत 3 मैचों की टी20 सीरीज से होगी, जबकि इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा. वहीं, आखिर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज (गांधी-मंडेला सीरीज) खेली जाएगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल का हिस्सा होगी.
ये है भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल
पहला टी20 मैच – 10 दिसंबर को डरबन में
दूसरा टी20 मैच – 12 दिसंबर को गकेबेर्हा में
तीसरा टी20 मैच – 14 दिसंबर को जोहानिबर्ग में
पहला वनडे मैच – 17 दिसंबर को जोहिनिसबर्ग में
दूसरा वनडे मैच – 19 दिसंबर को गकेबेर्हा में
तीसरा वनडे मैच -21 दिसंबर को पार्ल में
पहला टेस्ट मैच – 26 से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में
दूसरा टेस्ट मैच – 3 से 7 जनवरी तक केपटाउन में

