ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) उमसभरी गर्मी ने शहरियों को बीमार करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को कानपुर के हैलट ओपीडी में बीमारों की भीड़ पहुंच गई. सर्वाधिक लोग गैस्ट्रो, डिहाइड्रेशन के साथ डायरिया के शिकार हैं. इसके चलते तीन घंटे में ही 16 मरीजों को हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया.
साथ ही डेंगू के लक्षणों के दो मरीज फिर आए, जिनका प्लेटलेट्स काउंट 18 से 27 हजार पाया गया. इनके सैम्पल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलाजी विभाग को भेजे गए हैं. साथ ही इन्हें मेडिसिन इमरजेंसी में सघन चिकित्सा में भर्ती किया गया है.
डॉ.ललित कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ी तो मरीजों का तांता लगने लगा है. संचारी रोगों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं.

