ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर में टेलीग्राम एप के माध्यम से रुपये कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक डाक्टर को अपना शिकार बना लिया. ठगों ने धीरे-धीरे कई बार में 7 लाख रुपये डाक्टर से ठग लिये. वही जब डॉक्टर को ठगे जाने का एहसास हुआ. तो डाक्टर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पनकी थाने में आइटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है.
बताते चलें कि पनकी में रहने वाले एक डॉक्टर पनकी थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर एक काल आई जिसमें टेलीग्राम एप के माध्यम से रुपये कमाने का लालच दिया. इसके बाद साइबर ठग ने अपनी सीनियर से बात भी कराई.
ठगों ने डेमो अकाउंट बनाकर उसके खाते में 11 हजार रुपये क्रेडिट भी किए. इसके बाद कई बार में ठगों ने लालच देकर 7 लाख रुपये जमा करवा लिये. वही जब डॉक्टर ने जब रुपए वापस मांगे तो ठगों ने 7 लाख रुपये और जमा कराने को कहा. डॉक्टर को जब संदेह हुआ तो उन्होंने पता किया तो कंपनी के सारे खाते फर्जी निकले. जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी.

