ABC NEWS: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करके एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. साल 2023 का जुलाई महीना ग्रह-गोचर के मामले में बहुत खास है. जुलाई में 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशि वालों पर बड़ा असर डालेगा. सबसे पहले 1 जुलाई 2023 को मंगल गोचर होगा. फिर 7 जुलाई 2023 को शुक्र गोचर होगा और इसके अगले दिन 8 जुलाई 2023 को बुध गोचर होगा. इन तीनों ग्रहों का गोचर 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इन लोगों को खूब पैसा, सफलता, खुशियां मिलेंगी.
जुलाई में चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत
मेष राशि : जुलाई के ग्रह गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल साबित हो सकते हैं. इन जातकों को करियर में बड़ी तरक्की मिल सकती है. आपका साहस-पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. अपने आत्मविश्वास की दम पर कामों में सफलता पाते जाएंगे. आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है. शुभ समाचार मिल सकता है. आय बढ़ेगी. धन लाभ होने से आप निवेश करने में सफल रहेंगे.
सिंह राशि : जुलाई में मंगल, बुध और शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों को भी लाभ देगा. विशेष तौर पर व्यापार करने वालों को बहुत लाभ होगा. आपकी उन्नति होगी, धन मिलेगा. आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. घर में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है. फंसा हुआ पैसा मिल सकता है. बैंक बैलेंस बढ़ेगा.
तुला राशि : जुलाई महीना तुला राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. जो जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें लाभ होगा. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. जमीन, गाड़ी खरीद सकते हैं. खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आपका प्रदर्शन बेहतर होगा. आपकी इच्छा पूरी होगी.
प्रस्तुति: भूपेंद्र तिवारी

