ABC NEWS: ओडिशा में एक सरकारी अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है. उसके घर से से 2 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. राज्य सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह 500 के नोटों की गड्डियों के साथ उसे पकड़ा है. खुद को बचाने के लिए अधिकारी अपने पड़ोसी के घर की छत पर पैसे फेंकने की कोशिश कर रहा था. विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि नबरंगपुर जिले के अतिरिक्त उप-कलेक्टर के रूप में तैनात प्रशांत राउत को सुबह-सुबह छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर में दो मंजिला घर से अपने पड़ोसी की छत पर नोट फेंकते समय रंगे हाथों पकड़ा गया है.
अधिकारी ने कहा, “हमने अधिकारी के घर से 500 रुपये के नोटों के छह कार्टन जब्त किए हैं. उसने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को 500 की करेंसी में बदला था. हमें अब तक उसके घर से 2 करोड़ रुपये नकद मिले हैं. अभी और भी मिलने की संभावना है. दिन के अंत तक हमें छुपी हुई अवैध आय के बारे में पता चल जाएगा.” राउत ने कथित तौर पर नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किए बिना सरकारी भूमि से खुदाई की अनुमति देकर जिले में पत्थर खनन माफिया से पैसा कमाया है.
ओडिशा विजिलेंस की टीमों में दो अतिरिक्त एसपी, 7 डिप्टी एसपी, 8 इंस्पेक्टर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. ये नौ टीमें भुवनेश्वर, नबरंगपुर और भद्रक में नौ स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं. राउत के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के कई आरोप और शिकायतें हैं. 2018 में विजिलेंस ने एक पंचायत कार्यकारी अधिकारी से 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस समय वह सुंदरगढ़ जिले में बीडीओ था.
पिछले साल ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति से संबंधित 84 मामले दर्ज किए. साल 2022 में देश में सबसे अधिक है. लगभग 200 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया.

