ABC NEWS: श्रावस्ती के मदरसे में अध्ययनरत 22 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. बच्चों को उल्टी दस्त शुरू होने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गिरंट बाजार स्थित मदरसा जामिया रिजबिया में अध्ययनरत 22 बच्चे सोमवार को फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए. सुबह से ही एक एक कर सभी बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गया और शाम होते होते उनकी हालत बिगड़ने लगी. एक साथ 22 बच्चों की हालत बिगड़ती देख हड़कंप मच गया. आनन फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया.
बताया जाता है कि गिरंट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. जहा फूल फातिया कुरानख्वानी थी. रविवार रात में बच्चों को वहां भोजन के लिए ले जाया गया था. वहां से खाना खाकर बच्चे मदरसे में आकर सो गए. सोमवार सुबह सोकर उठे तो उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गई. शाम तक बच्चों की हालत गंभीर हो गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. बच्चों के साथ एक मौलाना भी बीमार है। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

