ABC News: कानपुर में जलकल विभाग की बैठक के दौरान महापौर का गुस्सा अफसरों पर दिखाई पड़ा. दरअसल, बैठक में जब महापौर ने नई सड़क में पानी के अवैध कनेक्शन को लेकर पूछताछ की, तो जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जोनल अभियंता ने बताया कि अभी तक 254 बिल जारी किए गए हैं, इस पर महापौर भड़क गईं और नाराजगी भरे अंदाज में पूछा कि जब शिकायत 10 हजार अवैध कनेक्शन की मिली, तो केवल 254 बिल ही कैसे जारी हुए.

महापौर ने अगली बैठक तक पूरे अवैध कनेक्शन की जांच कर रिपोर्ट मांग ली है. इसके अलावा बंद और खुले मेनहोल की सूचना वार्ड वार उपलब्ध न कराने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. बैठक में जलकल महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि नारियल बाजार, दालमंडी आदि क्षेत्रों में अगले दो सप्ताह में वॉटर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, इसके अलावा सप्लाई का टाइम भी एक घंटा बढ़ा दिया जाएगा. जलकल जीएम ने बताया कि मोबाइल नंबर 9235553827 पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बैठक में बताया गया कि रत्तूपुरवा ट्रांसपोर्टनगर, बाबूपुरवा, दादानगर और झकरकटी के बंद पड़े पंपिग स्टेशन चालू करा दिए गए हैं.
रिपोर्ट: सुनील तिवारी

