ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर में केस्को बिजली चोरों पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन का प्रयोग करेगा. ड्रोन में लगे कैमरों से लाइनलास वाले क्षेत्रों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी. छतों से होकर गुजरने तारों की जांच की जाएगी. अवैध कनेक्शन मिलने पर एफआइआर दर्ज कराई जाएगी. देर शाम बिजलीघर डिवीजन के साइकिल मार्केट व मॉल रोड सब स्टेशन पर ड्रोन उड़ाकर ट्रायल किया गया.
लखनऊ की तर्ज पर अब कानपुर में भी ड्रोन से बिजली चोरों को पकड़ा जाएगा. जिले में लाइनलॉस करीब 10 फीसदी है. वहीं 14 फीसदी एटीएनसी लॉस है. लगातार छापेमारी करके बिजली चोरों को केस्को अफसर पकड़ रहे थे. अब ड्रोन के जरिए बिजली चोरों की निगरानी करके उनको पकड़ा जाएगा. देर शाम तक ड्रोन को उड़ाकर कई छतों की निगरानी की गई. ड्रोन का ट्रॉयल देर शाम तक चला. केस्को एमडी सैमुअल पाल एन ने बताया कि ड्रोन आ गया है. बुधवार शाम को ड्रोन का परीक्षण किया गया.
ड्रोन को उड़ाकर घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जांच की गई. गुरुवार से ड्रोन के जरिए बिजली चोरी की निगरानी की जाएगी जिससे चोरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके.

