ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) कानपुर देहात के शिवली कोतवाली के शाहपुर नौबस्ता गांव के युवक ने पत्नी के झगड़ा कर अपने मायके जाने के बाद बुधवार रात कमरे में छत के कुंडे से फांसी लगा ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन के शुरू की है.
शाहपुर निवासी रोहित राठौर (25) ट्रैक चालक था। उसकी शादी नवंबर 2022 में मसवानपुर, कल्याणपुर कानपुर निवासी राम बाबू की बेटी तनिष्का के साथ हुई थी. बुधवार को तनिष्का परिजनों से झगड़ा करने के बाद अपने मायके चली गई. इससे गुस्से में रोहित शाम को अपने कमरे में जाकर लेट गया था. इसके बाद उसने रात में कमरे के अंदर छत के कुंडे में फांसी लगा ली. गुरुवार सुबह जानकारी हेाते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां नन्हीं देवी बदहवास हो गई, जबकि भाई जसवंत वा परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया.
सूचना पर शिवली इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम भाऊपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की.

