ABC News: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक होता जा रहा है. गुजरात में दक्षिण और उत्तरी तटों पर मछली पकड़ने पर रोक लगा दी गई है. इस बीच, मुंबई से बड़ी खबर सामने आयी है. मुंबई के जुहू बीच पर छह लोग नहाने गये थे. ऊंची लहरों के चलते सभी बह गए. दो लोगों को मौजूद लोगों ने बचाया, लेकिन चार लोग लापता हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लापता युवकों की उम्र 12 से 15 वर्ष की बताई जा रही है. सभी लड़के समुद्र तट से आधे किलोमीटर की दूरी पर पहुंच गए थे जहां उनके साथ यह हादसा हुआ. समुद्र में उठ रही उंची लहरों की वजह से राहत और बचाव दल को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मछुआरों के द्वारा दो लड़के को बचाया गया. अन्य की तलाश के लिए नेवी और कॉस्ट गार्ड को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि अरब सागर में आए चक्रवात बिपरजॉय को लेकर समुद्री तटों पर सरकार की तरफ से लगातार लोगों को अर्लट किया गया था. मछुआरों को भी गहरे समुद्र में जाने से बचने की हिदायत दी गई थी. तुफान की आशंका के बीच अरब सागर में हाई टाइड देखने को मिल रहे हैं.

