ABC News: (रिपोर्ट: सुनील तिवारी) गंगा बैराज स्थित बोट क्लब को और आकर्षक बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसको लेकर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने बोट क्लब का जायजा लिया. यहां पर कमिश्नर ने बोट क्लब में चल रही नावोें आदि के बारे में जाना.

कमिश्नर ने बोट क्लब को और आकर्षक बनाने के लिए यहां पर रेनबो फाउंटेन, मून लाइन वॉटर फॉल आदि बनाने के भी निर्देश दिए. कमिश्नर ने कहा कि शाम के समय जब यहां पर लोग आएंगे तो सतरंगी रोशनी बिखेरता रेनबो और वॉटर फॉल एक अलग आकर्षण बिखेरेगा. इसके अलावा यहां पर वॉटर ट्रेंपोलीन का भी जलवा दिखाई देगा. बोट क्लब में अभी घाट किनारे रेस्टोरेंट चल रहा है. इसके अलावा कमिश्नर ने यहां पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसको लेकर केडीए वित्त पोषण की जिम्मेदारी निभाएगा. कमिश्नर ने गंगा से जल कुंभी हटाने और घाट की सफाई के निर्देश दिए हैं.

