ABC NEWS: दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी का शुमार उन खिलाड़ियों में होता है, जिनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग इै. धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. मैदान पर तो धोनी का क्रेज अलग ही लेवल पर होता है. लेकिन फैंस को अगर माही कहीं भीड़-भाड़ में भी दिख जाएं तो दीवानगती देखते ही बनती है. धोनी भी अपने फैंस का काफी ख्याल रखते हैं. धोनी का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल पर दिलदारी दिखाते हुए एक फैन की फरमाइश पूरी की.
View this post on Instagram
दरअसल, धोनी का यह वायरल वीडियो मुंबई का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि माही ट्रैफिक सिग्नल पर कार में मौजूद हैं और उनके पास एक स्कूटी का आकर रुकती है. फैन धोनी को देखकर खुश हो जाता है और उनसे सेल्फी की गुजारिश करता है. ऐसे में माही फैन का दिन बना देते हैं। वह कार का शीशा नीचे करते हैं और मुस्कुराते हुए फैन के साथ सेल्फी खिंचवाते हैं. फैन के चेहरे पर अलग ही चमक आ जाती है. इस वीडियो पर लोग अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि धोनी की सादगी का जवाब नहीं.
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी 31 मई को घुटने की जांच के लिए मुंबई आए थे. उनका गुरुवार (1 जून) को घुटने का ऑपरेशन हुआ है. धोनी का आईपीएल 2023 के पहले मैच में गेंद पकड़ते समय बाएं पैर का घुटना चोटिल हो गया था. हालांकि, धोनी ने परेशानी के बावजूद 16वें सीजन का कोई मैच मिस नहीं किया. वह सीएसके के चैंपियन बनने के बाद घुटने का इलाज कराने के लिए मुंबई आए. सीएसके ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. सीएसके के अलावा सिर्फ मुंबई इंडियंस (एमआई) ने पांच खिताब जीते हैं.
धोनी आईपीएल 2024 में भी बतौर खिलाड़ी मैदान पर नजर आ सकते हैं. उन्होंने 16वें सीजन के बाद फाइनल के बाद कहा कि फैंस ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिए मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सीजन और खेलूं. उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाए हैं, मुझे भी उनके लिए कुछ करना चाहिए.

