ABC News: आईपीएल 2023 में आज फिर से चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबला खेला जाएगा. कल बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका था. यानी आज रिजर्व डे पर एक बार फिर से दोनो टीमें भिड़ती हुईं नजर आएंगी. हालांकि सभी फैंस के मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि गुजरात का मौसम क्या होने वाला है. कहीं कल के जैसे तो हालत नहीं हो जाएंगे. तो आपको लाइन कंडीशन बताते हैं कि अहमदाबाद के मैदान पर क्या हालत बन रहे हैं.

अभी की बात करें तो मौसम स्टेडियम में एकदम साफ है. लेकिन दो या तीन घंटे में जोरदार बारिश होने की आशंका है. अगर सैटेलाइट इमेज को देखें तो पता चलता है कि बादल अहमदाबाद की तरफ कूच कर रहे हैं. ऐसे में चेन्नई फैंस के लिए खबर ठीक नहीं है. बारिश अगर आज भी होती रही तो फिर गुजरात की टीम आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ले जाएगी. मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार के दिन भी बारिश की संभावना है. यहां पर सुबह से कोई बारिश नहीं होगी, लेकिन शाम चार बजे से छह बजे की बीच बारिश की संभावना बेहद ज्यादा है. इस दिन बारिश की संभावना 40 फीसदी है और शाम चार से छह के बीच बारिश होने की संभावना 50 फीसदी के करीब है. हालांकि, इसके बाद बारिश की संभावना नहीं है और बारिश रुकने पर मैच हो सकता है. ऐसे में कह सकते हैं कि चेन्नई के सभी फैंस प्रार्थना कर रहे होंगे कि किसी भी तरह से मुकाबला हो जाए. हालांकि कवर्स से जो पिच की हालत हुई है, वो कहीं ना कहीं चेन्नई की टीम को मदद कर सकती है. लेकिन उसके लिए मुकाबला शुरु होना जरूरी है. धोनी का ये आखिरी आईपीएल हो सकता है. सभी चाहते हैं कि धोनी को खेलते हुए आखिरी बार देख लें.

