ABC News: यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में ऑटो सवार नौ लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है. जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास की है.

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टैंकर ने ऑटो में टक्कर मारी है. टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर को लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई है, हादसे में घायल एक और बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है.

