ABC NEWS: कानपुर कैंट के बदलीपुरवा में मंगलवार सुबह ई रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिस पर युवक को बचाने में उसकी पत्नी समेत दो अन्य महिलाएं झुलस गई. घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गया. पुलिस ने झुलसे चारो लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ देर शाम 35 वर्षीय सपना की मौत हो गयी.
कैंट के बदलीपुरवा निवासी 40 वर्षीय रामकुमार अपनी पत्नी 35 वर्षीय सपना के साथ रहते हैं. रामकुमार के पड़ोसियों ने बताया कि दो साल पहले कोरोना काल मे उनके 60 वर्षीय फूफा राम नारायण भतीजे रामकुमार के यहां रहने आ गए थे. दोनो ने मिलकर करीब डेढ़ साल पहले ई रिक्शा निकलवाया था जिसको लेकर अक्सर दोनो में विवाद होता था. मंगलवार सुबह राम नारायण घर से कुछ दूरी पर छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल लेकर बैठा था. जैसे ही रामकुमार घर से बाहर निकला तो राम नारायण ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और भाग निकला लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

रामकुमार की चीख पुकार सुन उनकी पत्नी सपना समेत पड़ोसी महिलाएं मोनिका और राजकुमारी ने किसी तरह से आग बुझाया. लेकिन आग से चारों झुलस गए. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और झुलसे चारों लोगों को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया.

कैंट थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि रामकुमार के फूफा राम नारायण ने ई रिक्शा के विवाद में आग लगाई है. जिन्हें बचाने में तीन महिलाएं भी झुलस गई है. सभी को उर्सला अस्पताल भेजा गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.

