ABC NEWS: प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज यान 3 मई को वैशाख माह की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन बुध प्रदोष व्रत रखा जाएगा. स्पष्ट कर दें कि प्रत्येक प्रदोष व्रत को बुध प्रदोष व्रत नहीं कहते. बल्कि यह बुधवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत कहा गया है. सोमवार को पड़ने पर इसे सोम प्रदोष व्रत, शुक्रवार को पड़े तो इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहते हैं. प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है. आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि.
बुध प्रदोष व्रत 2023 शुभ मुहूर्त
सबसे पहले जान लें कि प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा प्रदोष काल में ही की जाती है और इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहते हैं. प्रदोष काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजे तक रहता है. इस बीच शुभ मुहूर्त देखकर पूजा करना फलदायी होता है. आज सुबह 5 बजकर 39 मिनट से लेकर सुबह रात 8 बजकर 56 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. जो कि पूजा के लिए बेहद ही शुभ है और इस बीच प्रदोष काल भगवान शिव का पूजन किया जा सकता है.
बुध प्रदोष व्रत पूजन विधि
प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन किया जाता है. यह व्रत सुख-समृद्धि, खुशहाली और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इस व्रत में पूजा प्रदोष काल यानि शाम के समय की जाती है. इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहते हैं. व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करें और भगवान की अराधना करें. फिर दिन भर व्रत रखें और शाम को प्रदोष काल में भगवान शिव व माता का विधि-विधान से पूजन करें. प्रदोष काल की पूजा हमेशा शाम को 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 7 बजे के बीच ही करनी चाहिए क्योंकि यही प्रदोष काल होता है.

