ABC NEWS: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने IPL में डेब्यू के साथ ही धमाल कर दिया है. अर्जुन ने दो साल के इंतजार के बाद मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेला. तेज गेंदबाज अर्जुन ने अब तक आईपीएल में 3 मैच खेले. इस दौरान दो मैचों में 1-1 विकेट ही लिया.

मगर अर्जुन दो मैचों में किफायती भी रहे हैं. इस बीच एक मैच में उनकी स्पीड 107.2 kph देखी गई. स्पीड के कारण अर्जुन की आलोचना हुई, मगर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार ब्रेट ली ने उनका सपोर्ट किया. स्पीड स्टार रहे ब्रेट ली ने अर्जुन की अंदरूनी काबिलियत को भांपा और उन्हें एक अहम सलाह भी दी.

ब्रेट ली ने कहा कि अर्जुन को अपने पिता लीजेंड सचिन के करियर से काफी कुछ सीखना चाहिए. ब्रेट ली बोले- अर्जुन 140 की स्पीड से भी तूफानी गेंदबाजी करेगा, बस आलोचनाओं पर ध्यान नहीं देना है.

