ABC NEWS: ( भूपेंद्र तिवारी ) सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन भाजपा से महापौर पद पर प्रमिला पांडेय और सपा से वंदना वाजपेयी ने नामांकन दाखिल किया. प्रमिला पांडेय के साथ औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी नामांकन जुलूस में शामिल हुए. हालांकि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी जुलूस स्थल तक पहुंचे, लेकिन जुलूस में शामिल नहीं हुए. भारी सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही, पीएसी से लेकर आरएएफ को भी तैनात किया गया था.
सपा और कांग्रेस ने भी दाखिल किया नामांकन
सपा से वंदना बाजपेई और कांग्रेस से आशनी अवस्थी ने भी नामांकन के आखिरी दिन पर्चा भरा. वहीं भाजपा के नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए कानपुर पहुंचे मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि निकाय की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी. अतीक मामले से जुड़े सवालों के जवाब देने से इंकार कर दिया.

भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय कराया नामांकन
भाजपा सीट से अशोक नगर की पार्षद रही नमिता मिश्रा ने निर्दलीय में नामांकन कराया. नामांकन कराने के लिए पहुंची निवर्तमान पार्षद नमिता नामांकन स्थल पर रोने लगी. अन्य पार्टी के लोगों ने उन्हें शांत कराया. वहीं भाजपा से टिकट कटने से नाराज पार्षदों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया.

बिठूर पंचायत अध्यक्ष के लिए भरा पर्चा
बिठूर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्मला सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस बार निर्मला सिंह 5वीं बार अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं. बता दें कि बिठूर से बेटा अभिजीत सिंह भाजपा से विधायक है.
बारिश ने डाला खलल
दोपहर 3 बजे तक नामांकन होते थे, लेकिन करीब डेढ़ बजे तेज आंधी-बारिश ने नामांकन में खलल डाल दिया. वहीं प्रत्याशी 3 बजे के पहले तक भीगते हुए नामांकन कराने के लिए नगर निगम मुख्यालय तक दौड़ लगाते नजर आए. नामांकन कराने आए प्रत्याशियों अपने साथ समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी करते हुए नामांकन कराने पहुंचे.

