ABC NEWS: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब उसके नेटवर्क को लेकर बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. सूत्रों ने दावा किया है कि अतीक अहमद का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम ही उसका सारा नेटवर्क संभालता था, जिसकी जानकारी एसटीएफ को रिमांड के दौरान मिली थी और अब एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम की तलाश तेज कर दी है.
एसटीएफ के मुताबिक, आईएसआई से मंगवाए गए हथियार पंजाब के रास्ते लाने में गुड्डू मुस्लिम ही मैनेज करता था. गुड्डू मुस्लिम अपने पांच संदिग्धों के साथ झांसी में सतीश पांडेय उर्फ बबलू पांडेय के घर पांच दिन रुका था, जिसके बाद दोबारा भी झांसी जल्दी पहुंचा था. केयरटेकर विनय सिंह ने भी बताया कि पांच दिनों में नाम तक नहीं जान सका था, यहां तक उसके सामने बातचीत तक नहीं करते थे. गुड्डू मुस्लिम, झांसी में सुबह से शाम तक रेकी करता रहता था जबकि झांसी में बबीना रेंज सैन्य ठिकाना सहित काई महत्वपूर्ण स्थान है. अतीक को डर था कि कहीं गुड्डू मुस्लिम पकड़ा न जाए. अपने रिमांड में अतीक ने कई बार गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया और उससे पकड़े जाने का डर था. डर था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर ना कर दें और कई राज ऐसे हैं, जो वह उगल ना दे.
अशरफ और अतीक, सिर्फ असद और गुलाम की बचाव कर रहे थे. ऐसे में गुड्डू मुस्लिम ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था. गुड्डू, साबिर और अरमान को एनकाउंटर का डर साता रहा था. हत्या के पहले भी अशरफ, गुड्डू मुस्लिम को लेकर कुछ बताने जा रहा था लेकिन उससे पहले हत्या हो गई. माना जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम के पास बड़े राज है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

