ABC NEWS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हमेशा ही कुछ ऐसे चेहरे कैमरे में कैद हो जाते हैं, तो मिस्ट्री बन जाते हैं. कई ऐसी मिस्ट्री गर्ल वायरल हुईं, जो रातों-रात स्टार बन गईं. IPL 2023 में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) का मैच देखने के लिए पहुंची एक मिस्ट्री गर्ल काफी वायरल हो रही है.वायरल होने का कारण है कि यह मिस्ट्री गर्ल पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के साथ बैठी नजर आईं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी इस मैच में लाल सूट और नारंगी दुपट्टा पहने काफी खूबसूरत लग रही थीं.

बता दें कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया हैं.

जॉर्जिया एंड्रियानी इटेलियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वह अरबाज के साथ पंजाब टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं. जॉर्जिया बचपन से ही लंदन और इटली दोनों जगह रही हैं. उन्होंने पढ़ाई के बाद मॉडलिंग में करियर बनाया.

