ABC News: किदवई नगर पुलिस ने शातिर चोरों के एक गैंग का खुलासा कर दिया. सात चोरों को अरेस्ट करने के साथ ही लाखों का माल भी बरामद किया है. शातिर चोर बंद घरों को निशाना बनाते और लोडर लेकर चोरी करने जाते थे. पुलिस ने कई चोरियों का खुलासा कर दिया. सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि किदवई नगर थाना प्रभारी ने मुखबिर की मदद से चोरों के गैंग का खुलासा किया है. गैंग के सदस्य नयापुरवा किदवई नगर निवासी लकी भारती, मंझनपुर कौशांबी निवासी संतोष पासवान, कौशांबी के ही आजाद, बबलू सरोज, अखिलेश कुमार, ओमशंकर, उन्नाव कोतवाली निवासी शीलू उर्फ रफीक को गिरफ्तार कर लिया. गैंग के शातिर चोरों से पूछताछ में सामने आया कि सभी दिन में अलग-अलग इलाकों की बाइक से और पैदल रेकी करते थे. इसके बाद बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. शातिरों के पास से चोरी का लाखों रुपए का माल भी बरामद हुआ है. शातिरों ने ही साउथ सिटी और कानपुर शहर के कई चोरियों का खुलासा किया है. एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि सातों युवक एक साथ पढ़ते थे. लेकिन पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं था. इसके बाद इन सभी ने मिलकर चोरी का एक गैंग बनाया. इसके बाद लोडर समेत ताला काटने के अन्य हाईटेक हथियार जुटा लिए थे. गैंग दिन में रेकी और रात में ताला बंद मकानों को निशाना बनाता था. गैंग में शामिल सभी युवा हैं, गैंग में शामिल सभी सदस्यों की उम्र 20 से 30 साल के भीतर है.
ये माल हुआ बरामद
एक टीवी, फ्रीज, इनवर्टर, एक बैटरी, एक सफेद धातु चाबी का गुच्छा, 5 मोबाइल, लोडर बरामद किया.

