ABC News: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को अचानक आखिर क्या हो गया, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस के बाद हर किसी के दिमाग में यही सवाल चल रहा है. गुजरात और केकेआर की टीम आईपीएल के 13वें मुकाबले में आमने- सामने है. टॉस के लिए केकेआर की तरफ से तो नीतीश राणा आए, मगर गुजरात की तरफ से हार्दिक पंड्या की बजाय राशिद खान आए.
? Toss Update ?@gujarat_titans win the toss and elect to bat first against @KKRiders.
Follow the match ▶️ https://t.co/G8bESXjTyh#TATAIPL | #GTvKKR pic.twitter.com/SmNpbdnacn
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2023
पंड्या की जगह राशिद को कप्तानी करते देख हर कोई हैरान था. टॉस जीतने के बाद राशिद ने पंड्या के ना खेलने के पीछे की वजह भी बताई. टॉस जीतकर गुजरात ने पहले बल्लेबाजी चुनी. राशिद ने इसके बाद बताया कि आखिर क्यों आनन- फानन में उन्हें कप्तानी करनी पड़ी. राशिद ने बताया कि पंड्या बीमार हैं और वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. मैनेजमेंट भी बड़े टूर्नामेंट में पंड्या की फिटनेस को लेकर खतरा नहीं उठाना चाहती थी. पंड्या की जगह प्लेइंग इलेवन में विजय शंकर को शामिल किया गया. ये दूसरी बार है जब हार्दिक पंड्या गुजरात के किसी मुकाबले से बाहर हुए.
Rashid bhai on @hardikpandya7 not playing today:
“Just unwell slightly, don’t want to take risks with him.” #GTvKKR | #AavaDe | #TATAIPL 2023 | @rashidkhan_19
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 9, 2023
पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी पंड्या गुजरात के लिए मुकाबला नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह राशिद ने कप्तानी की थी. राशिद ने ना सिर्फ कप्तानी की, बल्कि चेन्नई के मुंह से जीत भी छीन ली थी. उस मुकाबले में राशिद ने 21 गेंदों पर 40 रन ठोककर एक गेंद पहले टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी थी. पिछले सीजन गुजरात ने आईपीएल में डेब्यू किया था और पहली सीजन में भी चैंपियन बन गई. इस सीजन भी उसने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते.

