ABC News: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सबसे पॉपुलर शोज में से एक है. शो को हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज करते हैं, जबकि आदित्य नारायण इसे होस्ट करते हैं. शो भले ही काफी पॉपुलर है, लेकिन ये कई बार विवादों में भी छाया रहता है. अक्सर शो पर स्क्रिप्टेड और टीआरपी के लिए इमोशनल ड्रामा दिखाने का आरोप लगता आया है. अब एक्स होस्ट मिनी माथुर ने शो पर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं.

मिनी माथुर ‘इंडियन आइडल’ के 6 सीजंस को होस्ट कर चुकी हैं. हालांकि, एक रोज उन्होंने अचानक शो को अलविदा कह दिया था. Cyrus Broacha के ब्रॉडकास्ट में मिनी माथुर ने शो को अचानक छोड़ने के कारण और उसके स्क्रिप्टेड होने की बात बताई है. मिनी ने कहा कि वह सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जुड़ी रहती थीं, यहां तक कि वह उन्हें घर पर भी बुलाती थीं, लेकिन जब शो का ध्यान कंटेस्टेंट्स से हटा तो मुझे बहुत दुख हुआ. मिनी माथुरी ने कहा, “मैंने शो तब छोड़ा, जब मुझे महसूस हुआ कि ये रियलिटी शो रियल नहीं रहा. मैंने 6 सीजंस किए. उसके बाद ये शो सिर्फ पैसे कमाने के लिए था. पैसा बनाना शुरू कर दिया गया था और मैं ऐसे बनावटी रिएलिटी शो के प्रशंसा नहीं कर पाई.” मिनी ने ये भी कहा कि शो स्क्रिप्टेड होने लगा. एक किस्सा बताते हुए मिनी ने बताया कि एक बार कंटेस्टेंट्स को अपने रिश्तेदार को देखकर चौंकने वाला रिएक्शन देना था, जबकि उसे पता होता था कि उसका रिश्तेदार आने वाला है.मिनी माथुर ने आगे हेमा और धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए कहा, “एक दिन मेरे प्रोड्यूसर ने मुझे उठाया और कहा- हेमा मालिना और धर्मेंद्र जी आ रहे हैं, उनका मोमेंट करना है. मैंने कहा- मोमेंट करते हैं या होता है. क्या आप इन चीजों को मेरे एक्सपीरियंस पर छोड़ सकते हैं? यह ऐसी चीज थी, जो मैं नहीं करने वाली थी. बेशक यह सिर्फ आइडल नहीं था, बल्कि मुझे उसके बाद बहुत सारे ऑफर मिले और ये सब स्क्रिप्टेड होते थे.”

