ABC NEWS: ‘अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता अस बर दीन जानकी माता’ पवन पुत्र हनुमान राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव इस बार 6 अप्रैल यानी की आज के दिन मनाया जा रहा है. कहते हैं बजरंगबली की विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना के बाद सुंदरकांड का पाठ करने से बजरंगबली की विशेष कृपा बनी रहती है. इतना ही नहीं अगर हनुमान जयंती पर आप पवन पुत्र बजरंगबली को प्रसन्न करना चाहते हैं, आशीर्वाद पाना चाहते हैं. तो हनुमान जयंती पर ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए कुछ उपाय करने से बजरंगबली प्रसन्न होंगे और घरों में कुबेर की क-पा होगी. तो चलिए जानते हैं कैसे?.
दरअसल ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि, राम भक्त हनुमान कलयुग में एक ऐसे देवता हैं. जिन की कृपा पाने के लिए भक्त बड़े आसानी से उनको प्रसन्न कर लेते हैं. हनुमान चालीसा में भी ऐसे कई चौपाई हैं. जिनका जप करने से जीवन में आई समस्त बाधाएं समाप्त हो जाती हैं, तो वहीं हनुमान जन्मोत्सव के दिन कई प्रकार के उपाय करने से पैसों की समस्या से निवारण तंगी से जूझ रहे लोगों का निवारण तथा शत्रु बाधा से परेशान होने का निवारण होता है.
शत्रु से हैं परेशान
अगर आप शत्रु से परेशान हैं आपके किसी कार्य में कोई विरोधी अड़चन डाल रहा है तो आपको हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली को सिदरी रंग का लंगोटा पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से हर तरह के संकट से मुक्ति मिलती है.
गृह क्लेश मिटाने के लिए
अगर आपके परिवार में कोई बीमारियां हैं.परिवार में गृह क्लेश है, तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन बजरंगबली के कंधे पर सिंदूर का टीका लगाएं और वाटिका रोगी के मस्तक पर अर्पित करें. धार्मिक मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से हर बला टल सकती है.
पैसे की तंगी
अगर आप पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन 11 वट वृक्ष के पत्ते पल लाल चंदन से श्री राम नाम लिखें और उसकी माला बनाकर पवन पुत्र बजरंगबली को पहनाए कहते हैं इससे जीवन में आई हर तंगी दूर होती हैं.
व्यापार में वृद्धि
अगर आपके व्यापार में वृद्धि नहीं हो रही है, उन नौकरी में उन्नति नहीं हो रही है, तो फिर हनुमान जन्मोत्सव के दिन संकट मोचन के समक्ष तेल का दीपक अर्पित करें और \”ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्व सुहरणए नमः का पाठ करें.\”
संतान प्राप्ति के लिए
अगर आपके दंपति जीवन में संतान की उत्पत्ति नहीं हो रही है, तो आप परेशान मत हो हनुमान जयंती के दिन घर में सुंदर पाठ करें. गरीबों को लड्डू वितरित करें. मान्यता है कि ऐसा करने से संतान संबंधित सारी परेशानियां दूर होती है.

