ABC NEWS: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने बाद जेल से बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 19 मई को रोड रेज के मामले में एक साल की सजा सुनाई थी.
#WATCH | Congress leader Navjot Singh Sidhu released from Patiala jail, approximately 10 months after he was sentenced to one-year jail by Supreme Court in a three decades old road rage case pic.twitter.com/kzVB2vMnpk
— ANI (@ANI) April 1, 2023
बता दें कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने पटियाला जेल से निकलते ही मीडिया से बात की. सिद्धू के रिहा होने से पहले ही पटियाला जेल के बाहर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पहुंचे. पटियाला जेल के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर सिद्धू का स्वागत किया गया.
सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज केस में 1 साल की सजा सुनाई थी. वे पिछले 10 महीने से जेल में बंद थे. उन्हें आज रिहा कर दिया गया.

