ABC NEWS: चैत्र नवरात्र मां दुर्गा की कृपा पाने का उत्तम अवसर है. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं. हालांकि यह पाठ संस्कृत में है और इसे करने में काफी समय लगता है. यदि आप इस नवरात्र में दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. आप पूरे नवरात्र केवल नवार्ण मंत्र का जाप करते हैं तो भी आपको नवदुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा. साथ ही महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती की भी कृपा प्राप्त होगी.
क्या है नवार्ण मंत्र?
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, मार्कण्डेय पुराण में नवार्ण मंत्र ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।। के बारे में बताया गया है. इस मंत्र को मां दुर्गा की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. आप इस मंत्र का जाप चारों नवरात्र में कर सकते हैं. इस मंत्र के बारे में भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था. इसे सभी देवी मंत्रों का सार तत्व कहा जाता है.
नवार्ण मंत्र जाप के फायदे
1. नवार्ण मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.
2. इस मंत्र के जाप से बिजनेस, करोबार और करियर में उन्नति होती है. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है.
4. जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, वे लोग भी इस मंत्र का जाप करके लाभ पा सकते हैं.
5. कुंडली के ग्रह दोषों को शांत करने के लिए यह मंत्र काफी कारगर माना जाता है.
6. करियर में यदि कोई समस्या है तो इस मंत्र के जाप से वह दूर हो जाता है.
7. इस मंत्र में माता महालक्ष्मी का भी आह्वान किया जाता है. उनकी कृपा से दरिद्रता दूर होती है. सुख-समृद्धि बढ़ती है.
9. इस मंत्र के जाप से दुर्गा सप्तशती के पाठ के समान पुण्य फल मिलता है.

