ABC NEWS: वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 का 13वां मैच यूपी वॉरियर्स (यूपीडब्ल्यू) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीम की टक्कर नवी मुंबई की डी वाई स्पोर्ट्स एकेडमी में हो रही है. यूपी की कमान एलिसा हीली के हाथों में जबकि स्मृति मंधाने बैंगलोर की कमान संभाल रही हैं. आरसीबी का टूर्नामेंट में यह छठा और यूपी का पांचवां मैच है। आरसीबी की जीत का खाता अभी तक नहीं खुला है. वहीं, यूपी ने अपने पिछले चार मैचों में से 2 में विजयी परचम फहराया है. आरसीबी ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है.
ताजा खबर के मुताबिक यूपी वॉरियर्स के अब तक पांच विकेट गिर चुके है. सिमरन को आशा ने किया आउट किया. मतलब यूपी की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. सिमरन शेख पांचवीं प्लेयर के रूप में आउट हुईं. उन्हें आशा ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर कनिका के हाथों कैच कराया. सिमरन ने 9 गेंदों का सामना करने के बाद 2 रन बनाए.

