ABC News: श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति के होली मिलन समारोह में होली के पर्व के उल्लास के साथ राधा कृष्ण संग फूलों की होली खेली गई. फूलों की होली के दौरान यहां हर कोई भगवान के जयघोष के साथ पूरे भक्तिभाव में दिखा.

साकेतनगर स्थित होटल में आयोजित उत्सव में भक्तिरस देखने को मिला. आस्था और भक्ति से परिपूर्ण माहौल में होली की उमंग भी देखने को मिली. इससे पहले पारिवारिक मिलन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ. यहां पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. सभी से सुरक्षित होली खेलने की अपील की गई. यहां पर श्रीनाथ जालान, रोहित तुलस्यान, अनिल खेतान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

