ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती बी-टाउन की सबसे खूबसूरत और कामयाब एक्ट्रेसेस में होती है. जितनी दीपिका खूबसूरत हैं उतनी ही वह अच्छी अदाकारा भी हैं. दीपिका के दीवाने करोड़ों हैं और यही वजह है कि दीपिका का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी मशहूर है.

दीपिका ने पहले ‘कान’ फेस्टिवल में सभी को अपनी प्रेजेंस से प्रॉउड फील कराया और अब वह ऑस्कर 2023 में भी कुछ ऐसा करने जा रहीं हैं, जिससे उनपर सभी को गर्व महसूस होगा. पूरी दुनिया में ‘पठान’ की रुबीना बन लोगों का दिल जीत चुकी हैं दीपिका अब कान्स 2022 में धूम मचाएंगी. कान में जूरी के किरदार में पहुंच भारत का सिर ऊंचा करने वाली दीपिका अब ऑस्कर 2023 के प्रेसेंटर्स में से एक बन गई हैं. दीपिका ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है. दीपिका की इस गुड न्यूज से उनके फैंस बेहद खुश हैं. साल 2023 ऑस्कर में भारत के लिए एक नहीं बल्कि कई गर्व करने वाले पल लेकर आया है. जहां एक तरफ ‘छेल्लो शो’ और ‘आरआरआर’ का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब दीपिका पादुकोण को भी ऑस्कर अवॉर्ड के साथ कनेक्शन जुड़ गया है.

दीपिका अब 95वें ऑस्कर अवॉर्ड को होस्ट करने वाली हैं. दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सभी प्रेजेंटर्स के नाम के साथ एक पोस्ट शेयर किया है. दीपिका पादुकोण 12 मार्च को होने वाले ऑस्कर्स की प्रेजेंटर बनेंगी. दीपिका पादुकोण ने इस पोस्ट में एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन , जेनेल मोने, जो सलदाना, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे तमाम कलाकार शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि दीपिका ऑस्कर को हॉलीवुड स्टार ‘डेविन जॉनसन’ उर्फ ‘द रॉक’ के साथ होस्ट करेंगी. यह खबर सुनकर दीपिका और जॉनसन दोनों के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

