ABC News: बरेली में दर्दनाक घटना हुई है. यहां मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर मार डाला. कुत्ते मासूम को घर से करीब 100 मीटर दूर घसीटकर ले गए. फिर उसे नोचने लगे. उसके शरीर पर 150 से ज्यादा चोट के निशान मिले हैं.

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर जब लोग उसे बचाने पहुंचे तो कुत्ते उनपर भी झपट पड़े. आस-पड़ोस के लोग उसे किसी तरह से बचाकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था. बच्ची के शरीर पर ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां पर घाव न मिले हों. मासूम की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. ये घटना सीबीगंज के गांव बंडिया की है. यहां 15 दिन पहले भी कुत्तों ने 7 साल के जुबैर पर हमला कर दिया था. इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कुत्तों के काटने की घटना में बरेली में बंडिया नहर के पास रहने वाले अवधेश गंगवार की बेटी को मौत हो गई है. 15-20 कुत्तों ने बच्ची पर हमला किया था.

