ABC News: प्रयागराज के धूमनगंज में उमेश पाल और सिपाही संदीप निषाद की हत्या में शामिल अरबाज को सोमवार को एनकाउंटर में मार गिराया गया. शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था. चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेचिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई.

सोमवार की दोपहर पीपल गांव क्षेत्र में अरबाज के होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देखकर अरबाज ने फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में अरमान को ढेर कर दिया गया. मुठभेड़ में धूमनगंज इंस्पेक्टर के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है.जिस नेहरू पार्क में बदमाश का एनकाउंटर हुआ है, वह उमेश पाल के घर से करीब दो किमी दूर है. चर्चाओं के अनुसार, सोमवार को अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी. इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया. जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई. एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी तो वहीं एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ है.

अरबाज को एसआरएन ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई. अरबाज प्रयागराज के पूरामुफ़्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला था. गैंग का पुराना सदस्य था. उमेश पाल की हत्या के वक्त यही हमलावरों की कार चला रहा था. अरबाज खान पुत्र आफाक खान 25 वर्ष उम्र बताई जा रही. पुलिस का कहना है कि मौके से दो बदमाश भागने में सफल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

