ABC News: कानपुर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार दोपहर को विकास भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा,” अखिलेश यादव को विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं.” “2012 में जनता मुलायम सिंह यादव को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को गद्दी सौंप दी. गद्दी मिल गई तो पांच साल उन्होंने गेम और मोबाइल पर बिता दिया. उन्होंने अपने हाथ से कुछ नहीं किया.”

“जिस पिता ने गद्दी दी उन्हीं को लात मारकर स्वयं भू राष्ट्रीय अध्यक्ष बने गए अखिलेश. चाचा को भी सदबुद्धि आए. क्यों कि अपनी गरज पर चाचा को मिलाकर जो सम्मान दिया जा रहा है वो आगे मिलने वाला नहीं है. समाजवादी पार्टी समाप्त होती पार्टी है. राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. उन्होंने कांग्रेस को डुबोया ये समाजवादी पार्टी को डुबो देंगे.” औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि कुछ दिनों पहले सूबे की लखनऊ में जो ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट हुई है, उसमें यूपी के अंदर 33 लाख 52 हजार 553 करोड़ रुपए का निवेश आया है. इस निवेश से प्रदेश में 94 लाख लोगों को आने वाले समय में नौकरियां मिल सकेंगी. सूबे में कानपुर को अब औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है. यह निर्देश सीएम ने हमें दिए हैं. यहां का प्रभारी मंत्री बनाया है. कानपुर से जुड़े आंकड़ों को लेकर बताया कि कानपुर में 622 निवेश संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए. कुल 82963 करोड़ रुपए का निवेश आया है. औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब इस निवेश को धरातल पर क्रियान्वित करके दिखाएंगे. शहर में चकेरी एयरपोर्ट के नवनिर्मिट टर्मिनल के काम को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब अगर और देरी हुई तो संबंधित कार्यदायी संस्था के जो जिम्मेदार हैं. उनके खिलाफ एफआईआर कराएंगे.

