ABC News: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपना बरसों पुराना सपना लेकर आप सभी के बीच हाजिर होने के लिए तैयार हैं. भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘हीरामंडी’ की पहली झलक सभी के साथ शेयर कर दी गई है. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी’ लेकर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
इस फिल्म के चर्चे लंबे वक्त से हो रहे थे. हालांकि ये किसी को नहीं पता था कि ये रिलीज कब होगी. लेकिन अब फिल्ममेकर ने सभी के साथ ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है.नेटफिल्किस पर ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया गया है. इस टीजर को देखने के बाद आप पुराने दौर में चले जाएंगे.

टीजर में मनीषा कोइराला,अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल बेहद ही शाही अंदाज में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंस म्यूजिक के साथ एक-एक करके सभी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाए गए हैं. इन सभी अदाकाराओं को यूं एक साथ देखना बेहद ही शानदार हैं.

