ABC News: बिधनू के कठारा गांव में गुरुवार सुबह किसान के दरवाजे एक कबूतर गले में खून लगी चिट्टी लटकाए पहुंच गया. किसान ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़कर गले से चिट्ठी उतारी. चिट्ठी खोली गई तो उसमें वर्गाकार भाग के अंदर उर्दू भाषा में लिखी कई पंक्तियां देख ग्रामीण दहशत में आ गए.
#कानपुर
▶️उर्दू में लिखा पत्र लेकर कबूतर पहुंचा किसान के दरवाजे
▶️खून से सना पत्र देखकर दहशत में ग्रामीण
▶️ग्रामीणों ने कबूतर को पकड़कर पिंजड़े में बंद किया
▶️उर्दू लिखे पत्र को पुलिस को सौंपा
▶️बिधनू थानाक्षेत्र के कठारा गांव का मामला#UttarPradesh @kanpurnagarpol #abcnewsmedia pic.twitter.com/PYMwTRmzL1— Abcnews.media (@abcnewsmedia) February 16, 2023
ग्रामीण सुबह से उर्दू भाषा के जानकार लोगों की तलाश कर रहे हैं. वहीं घटना की जानकारी से आसपास गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी है. कठारा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुशवाह गुरुवार सुबह दरवाजे मवेशियों को चारा दे रहे थे. तभी एक कबूतर गुटुर-गुटुर करता हुआ उनके चबूतरे पर बैठ गया. कबूतर के गले में सफेद धागे में एक कागज का टुकड़ा देख धर्मेंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़ लिया. गले से धागे से बंधे कागज के टुकड़े को उतारकर खोला तो वह उर्दू भाषा में लिखी चिट्ठी थी. जिसमे बनजे वर्गाकार भाग के बीच सात पंक्तियों में कुछ लिखा था. चिट्ठी के दूसरी ओर खून भी लगा था. जिसे देख किसान समेत ग्रामीण दहशत में आकर तरह तरह के अनुमान लगाकर चर्चा करने लगे. ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिजड़े में कैद कर पुलिस को जानकारी दी. साथ ही उर्दू भाषा के जानकारों की तलाश शुरू कर दी. जिससे उर्दू में लिखी चिट्ठी पढ़ा जा सके. थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि घटना कि पड़ताल की जा रही है.

