ABC NEWS: नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया की पहली पारी 400 रनों पर सिमट गई है. अक्षर पटेल के रूप में टीम इंडिया को आखिरी झटका लगा. अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए, हालांकि वह शतक से चूक गए. भारत ने पहली पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया पर 223 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरान डेब्यू कर रहे मर्फी ने सर्वाधिक 7 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 177 रन पर ढेर हो गई थी.

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा भारत की पारी में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल भी चमके. जिन्होंने अर्धशतकीय पारियां खेली और दूसरे दिन के अंत में बेहतरीन पार्टनरशिप की. इससे पहले रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट भी झटके थे और क्रिकेट में करीब पांच महीने बाद जबरदस्त वापसी का ऐलान किया था.

