ABC News: बीआईसी मिल (लालइमली) के कर्मचारियों को 43 महीने बाद वेतन दिया जाएगा. इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. सांसद सत्यदेव पचौरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 650 कर्मचारियों के लिए ये संजीवनी साबित होगा.

मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर सांसद ने बताया कि ढाई दशक से परिवार के लोग बेहद कष्ट भोग रहे थे. सरकार अब सभी कर्मचारियों को के बकाया वेतन भुगतान के लिए 102 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है. बजट के पास होने के साथ ही भुगतान की प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी. लम्बे समय से बकाया धनराशि का भुगतान पिछली सरकारों द्वारा आंशिक रूप से ही किया गया था. वन टाइम पेमेण्ट का वेतन भुगतान किया जा रहा है. वर्षों की मेहनत की अपनी गाढ़ी कमाई की रकम भुगतान की प्रतीक्षा करते-करते अब तक सैकड़ों कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने बीआईसी मिलों को अब पूरी तरह से बंद करा दिया है. ऐसे में कर्मचारियों को अब वन टाइम पेमेंट किया जा रहा है.

