ABC News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास पर जानलेवा हमला हुआ है. उनके ऊपर गोली चली है जिसमें वो घायल हो गए हैं. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुई. सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि उन पर गोली सुरक्षाकर्मी ने ही चलाई है. गोली मारने वाला हमलावर पुलिसकर्मी बताया जा रहा है.

खबरों के मुताबिक, कार से उतरते ही नब दास पर फायरिंग की गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. नब किशोर दास को बेहद करीब से गोली मारी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने में 4-5 गोलियां लगी हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, नब किशोर दास पर गोली चलाने का आरोप एएसआई पर लगा है. नव किशोर दास ने ओडिशा की झरसागुड़ा सीट से साल 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. वह पहली बार चुनाव हार गए थे. इसके बाद साल 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते. साल 2014 में भी कांग्रेस से जीते. साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए. नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है. नब किशोर दास साल 2015 में विधानसभा सत्र के दौरान पोर्न देखते पकड़े गए थे. इसके बाद तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष निरंजन पुजारी ने उन्हें एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया था. इस मामले में नब किशोर ने कहा था कि मैंने अपने जीवन में आज तक कोई भी एडल्ट वीडियो नहीं देखा है. यह इंटरनेट का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से हो गया. जैसे ही मुझे पता चला, मैंने उसी समय इसे बंद कर दिया था.

