ABC News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मोटे अनाज की महत्ता पर जोर दिया है. सीएसए के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने कहा कि आज मोटे अनाज थाली से दूर हो रहा है. प्रधानमंत्री की सलाह पर यूनाइटेड नेशन ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेटस वर्ष घोषित किया है. विश्वविद्यालय को लोगों को जागरूक करना होगा. एक अच्छी प्रदर्शनी लगाएं. घरों में इसके व्यंजन बनाएं.

सभी व्यंजनों की पुस्तक तैयार कराए जाएं. मोटे अनाजों की बाजार में मांग बढ़ती जा रही है. विश्वविद्यालय मोटे अनाज से कई तरह के व्यंजन बनाने की तकनीक विकसित करें. चाट बनाएं, मैगी तैयार करें, जिससे छोटे बच्चे और सभी खा सकें. उन्होंने बताया कि आज कृषि क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं. देश में 65 से 70 फीसद महिलाएं आगे आ रही हैं. उनको आगे लाने में विश्वविद्यालय का सहयोग करना होगा. दीक्षांत समारोह में 60 मेडल छात्रों को मिली है, जिसमें से 40 छात्राओं को हासिल हुआ है. राज्यपाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि छात्रों को छात्राओं से कड़ी टक्कर लेनी पड़ रही है. उन्होंने कृषि तकनीक विकसित करने पर जोर दिया. कहा कि छात्र-छत्राओं को कृषि तकनीक विकसित करनी होगी. विश्वविद्यालय को पानी के संचयन पर ध्यान देना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है कि हर जिले में 75 तालाब बनाये जाए. विश्वविद्यालय को अपने परिसर में तालाब विकसित करना होगा, जिससे पानी का संचयन हो सकेगा. सीएसए का कई संस्थानों के साथ करार हुआ है, जबकि जॉर्डन, भूटान, बहरीन, यूएसए से बातचीत चल रही है. छात्रों को कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप करना होगा. इससे उत्पादकता बढ़ेगी. यूनिवर्सिटी के पास ही आईआईटी, एचबीटीयू स्थित है. ड्रोन तकनीक के लिए करार कर सकते हैं. ड्रोन तकनीक को किसानों को बताएं. कीटनाशकों और बीज के छिड़काव की जानकारी दें.

