ABC News: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में बीएससी-कृषि (ऑनर्स) की छात्रा सुमेधा सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत चार स्वर्ण पदकों से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया. साथ ही मल्लिका जायसवाल को भी चार स्वर्ण पदक मिले.

बीएससी-कृषि (ऑनर्स) वर्ग में अभिषेक पांडेय को रजत पदक और अंकिता सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. दीक्षांत में 687 मेधावियों को उपाधियां मिलीं. दीक्षांत में मुख्य अतिथि नीति आयोग सदस्य प्रो रमेश चंद्र को राज्यपाल ने मानद उपाधि से सम्मानित किया. इसके बाद राज्यपाल ने 14 मेधावियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 14 मेधावियों को विश्वविद्यालय रजत पदक और 14 मेधावियों को विश्विद्यालय कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के छोटे बच्चो को बैग व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया.

