ABC News: जोशीमठ संकट को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने प्रभावित लोगों के साथ बैठक की. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. सुंदरम ने कहा केंद्र की कई एजेंसियां जोशीमठ में आयी आपदा की जांच पड़ताल कर रही हैं. सुंदरम ने बताया कि अंतरिम राहत के तौर पर डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे.
RM Sundaram, Secretary to Uttarakhand CM along with district administration holds a meeting with the people whose houses have been damaged in #JoshimathSubsidence pic.twitter.com/TDK6i1w2Il
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 11, 2023
जोशीमठ में दरार के बाद कई घरों को तोड़ा जाना है. इनमें कुछ होटल भी शामिल हैं. घरों और होटलों को तोड़े जाने के लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. विरोध के चलते सोमवार (10 जनवरी) की रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंची टीम को वापस लौटना पड़ा. इसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया “डेढ़ लाख प्रति परिवार को अंतरिम राहत के रूप में दिए जाने का निर्णय हुआ है. इसमें पचास हज़ार शिफ़्टिंग का खर्च है और एक लाख मुआवज़ा एडवांस है. कुछ लोग जोशी मठ से दूर नहीं जाना चाहते हैं.
Roads are being made for people only. (Construction) works that will affect things here need to be stopped and it’s not right to stop other projects which will not have an effect here: R Meenakshi Sundaram, Secretary to Uttarakhand CM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 11, 2023
होटल वाले पीपलकोटी जाना चाहते हैं. लोगों की माँग है कि न्यू टिहरी की तरह न्यू जोशीमठ बनाया जाए.” बैठक के बारे में उन्होंने बताया कि लोग लिखित में आश्वासन चाहते थे. साथ ही मीटिंग के मिनट्स साझा किए जाने की भी जानकारी दी. सुंदरम ने कहा- बद्रीनाथ के बजाए वरुणावत की तर्ज़ पर पैकेज बनाया जा सकता है.सुंदरम ने कहा “केंद्र की कई एजेंसियाँ जोशीमठ में आई आपदा की जाँच पड़ताल कर रही हैं. हालांकि अब पानी की मात्रा घट रही है. खतरा कम होता दिख रहा है. सरकार लोगों की मंशा के अनुरूप पुनर्वास पैकेज तय करेगी.” प्रशासन सबकी बात सुन रहा है. पुनर्वास पैकेज तय करते वक्त इन बातों का ख्याल रखा जाएगा. ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर लोगों से बात चल रही है. लोग लिखित में आश्वासन चाहते हैं.

