ABC News: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया है. शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. रविवार की सुबह उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली. परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे.

दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था. वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे. उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था. शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी. परिवार केे सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी. लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया.

