ABC News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब बढ़ता ही जा रहा है. तालिबान ने पाकिस्तानी सेना का न केवल मजाक उड़ाया है, बल्कि दशकों पुराने घाव भी कुरेद दिया है. कतर में तालिबान के एक शीर्ष नेता अहमद यासिर ने पाकिस्तान को 1971 युद्ध की याद दिलाते हुए उसे चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर हमला करता है तो 1971 की लड़ाई दोहराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना को एक और युद्ध हारने से बचने के लिए अफगानिस्तान से दूर रहना चाहिए.
د پاکستان داخله وزیر ته !
عالي جنابه! افغانستان سوريه او پاکستان ترکیه نده چې کردان په سوریه کې په نښه کړي.
دا افغانستان دى د مغرورو امپراتوريو هديره.
په مونږ دنظامي يرغل سوچ مه کړه کنه دهند سره دکړې نظامي معاهدې د شرم تکرار به وي داخاوره مالک لري هغه چې ستا بادار يې په ګونډو کړ. pic.twitter.com/FFu8DyBgio— Ahmad Yasir (@AhmadYasir711) January 2, 2023
तालिबान के सदस्य अहमद यासिर ने तालिबान पर हमला करने के खिलाफ पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने भारत के सामने हुए आत्मसमर्पण की एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सैन्य हमले के बारे में सोचना भारत के साथ सैन्य समझौते की शर्मनाक पुनरावृत्ति होगी.बता दें कि पाकिस्तान में हो रहे आतंकी हमलों के लिए सेना ने अफगानिस्तान में छिपे आतंकियों पर बड़ी कार्यवाई की योजना बनाई है. पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी प्राधिकरण ने इस महीने की शुरुआत में देश की आंतरिक सीनेट की स्थायी समिति को बताया था कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) अभी भी तालिबान के साथ मिलकर मजबूती से काम कर रहा है. बगंलादेश का बनना पाकिस्तान की सेना के लिए सबसे बड़ी हार का हिस्सा माना जाता है. विशेष रूप से, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य आत्मसमर्पण था. इस युद्ध में भारत के सामने पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों ने अपने हथियार डाल दिए थे. 1971 का भारत-पाक युद्ध पाकिस्तान की ओर से शुरू किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय वायु सेना के ठिकानों पर हमले किये गए. इन अकारण हमलों का जोरदार जवाब भारतीय रक्षा बलों द्वारा दिया गया था.

