ABC News: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया है. किसान विकास पत्र, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं एनएससी और सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी है.

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही जनवरी से मार्च तक के लिए इन बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया है. हालांकि पीपीएफ सुकन्या समृद्धि योजना पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इजाफा जनवरी-मार्च तिमाही की ब्याज दरों में किया गया है. 1 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.6% की गई है. जबकि 2 साल की स्कीम पर 6.8% की दर से ब्याज मिलेगा. 3 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 6.9% हो गई है. वहीं 5 साल की स्कीम पर 7% की दर से ब्याज मिलेगा. सीनियर सिटीजन सेविंग प्लान पर ब्याज दर अब 8% हो गई है. मंथली इनकम प्लान पर ब्याज दर बढ़कर 7.1% हो गई है. इसके अलावा किसान विकास पत्र पर अब 7.2 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर बढ़ाकर 7% कर दी गई है.

