ABC News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को कानपुर देहात पहुंचे. पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से अखिलेश मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. अखिलेश के स्वागत के लिए भारी संख्या में सपाई कानपुर देहात पहुंचे.

मौके पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस और पब्लिक के बीच धक्का मुक्की हो गई. पूर्व मुख्यमंत्री ने बलवंत सिंह के परिजनों को पांच लाख रुपये समाजवादी पार्टी की ओर से देने की बात कही. भाजपा से रिटायर जज से मामले की जांच की मांग की. साथ ही सरकार से बलवंत की पत्नी को सरकारी नौकरी व एक करोड़ मुआवजा देने की बात कही. बलवंत के परिजनों से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि परिवार के सामने पुलिसवाले बर्बरता से बलवंत को पीट रहे थे. उसे इतना पीटा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते है. इस घटना में उसकी जान चली गई. पूरी घटना में साजिश है. इस घटना के लिए पुलिस पूरी तरह से जिम्मेदार है. जो कार्रवाई हुई है, हमें इतने से संतुष्ट नहीं होना है. ऐसी कार्रवाई पहले भी हुई है। लेकिन सवाल ये उठता है सवाल ये उठता है कि पुलिस हिरासत में मौत की घटना रुक क्यों नहीं रही है. मैं आपको बता दूं ऐसी घटना इसलिए नहीं रुक रही हैं क्योंकि सरकार की नीयत साफ नहीं है. क्योंकि सरकार झूठे मुकदमे लगा ना झूठा फसाना देना वसूली करना चरम सीमा पर लूट और भ्रष्टाचार है. अखिलेश ने कहा, कस्टोडियल डेथ में यूपी नंबर वन है. भाजपा सरकार में ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहे हैं.

इससे पहले पत्नी शालिनी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई थी. इसके लिए शालिनी ने उन्हें पत्र भेज बड़ा भाई बताते हुए बहन की मदद की बात लिखी थी. शिवली के लालपुर सरैंया निवासी बलवंत सिंह की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी. बलवंत की पत्नी शालिनी ने अखिलेश यादव के नाम एक पत्र लिखा था. पत्र में शालिनी ने लिखा था कि मैं बलवंत की पत्नी शालिनी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि मेरे पति को पुलिस हिरासत में मार दिया गया. अब आप को मुझे इंसाफ दिलाने के मेरे घर आना होगा. मेरे पति की मौत के मामले में मुझे न्याय दिलाने के लिए मेरे साथ खड़े हों.

