ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म अगले साल होली के मौके पर रिलीज होगी. लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें श्रद्धा और रणबीर की जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिल रही थी. इसी बीच श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी को जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं.
JHOOTHI ?❤️#ShraddhaKapoor pic.twitter.com/2AIx7RI6iJ
— jhoothi | makkaar (@sunsaathiyax) December 17, 2022
फोटो में श्रद्धा अपने बालों को संवार रही हैं. इस तस्वीर में श्रद्धा कपूर का चुलबुला अंदाज देखने को मिल रहा है. फोटो में एक्ट्रेस अपनी उंगलियों से बंदूक बनाती नजर आ रही हैं. तस्वीर में एक्ट्रेस पैपराजी की तरह अपनी उंगलियों से निशाना लगाती नजर आ रही हैं. श्रद्धा कपूर बेहद ही क्यूट लग रही हैं.

एक्ट्रेस श्रद्धा सांताक्रूज में मेडडॉक ऑफिस के बाहर पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं. इस दौरान शक्ति कपूर की बेटी ने ब्लू टॉप और ब्राउन ट्राउजर पहने हुए थे. साथ ही श्रद्धा ने चश्मा भी लगाया हुआ था. रद्धा कपूर की क्यूटनेस देख लोग भी अपना दिल हार बैठे हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इन क्यूट फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “श्रद्धा सभी बी-टाउन एक्ट्रेसेस के बीच बेहद ही सिंपल और उदार हैं. मुझे वह बहुत पसंद हैं.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बहुत ही विनम्र और दयालु, लोग इसी लिए इन्हें प्यार करते हैं.” लू और ब्राउन आउटफिट के साथ श्रद्धा कपूर ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है.

